डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने धोखाधड़ी के मामले में सजा से पहले देश छोड़कर भागने वाले टेक कंपनी के सीईओ बर्नहार्ड यूजिन फ्रिट्स को अपनी मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स सूची में शामिल कर लिया है। साथ ही भगोड़े सीईओ की जानकारी देने वाले को करीब 1.25 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की गई है।
बता दें कि फ्रिट्स सांता मोनिका की कंपनी स्टारक्लब इंक का संस्थापक और सीईओ था। उसने 'स्टारसाइट' एप के जरिए निवेशकों को अपनी ओर किया था। इसके बाद उसने झूठा दावा किया था कि इस तकनीक से सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को विज्ञापनों से कमाई होगी।