World
साइबर अटैक और सुरक्षा को लेकर चिंता... एंथ्रोपिक के CEO बोले- AI की रफ्तार लगाना होगा ब्रेक, मस्क-ऑल्टमैन सहमत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में एआई को बढ़ावा देने वाले तीन बड़े टेक दिग्गजों ने एक ऐसी बात पर सहमति जताई है जो शायद अजीब लगे। वह यह कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेवलपमेंट की रफ्तार को धीमा करने की जरूरत है।
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में एआई को बढ़ावा देने वाले तीन बड़े टेक दिग्गजों ने एक ऐसी बात पर सहमति जताई है जो शायद अजीब लगे। वह यह कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेवलपमेंट की रफ्तार को धीमा करने की जरूरत है।
इसकी शुरुआत शनिवार को एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के एक चेतावनी भरे ब्लॉग पोस्ट से हुई। इसके कुछ ही घंटों बाद ओपनएआई के चीफ सैम ऑल्टमैन और एक्सएआई के बॉस एलन मस्क ने भी एक्स पर पोस्ट करके इस बात का समर्थन किया।


