डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत की मेजबानी में इसी सप्ताह होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भागीदारी पर ढाका ने चुप्पी साध ली है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री रहमान के शामिल होने के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। भारत ने रहमान को ब्रिक्स के एक सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।