डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की सत्ताधारी BNP सरकार के छात्र संगठन, जातीयवादी छात्र दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजशाही यूनिवर्सिटी में पत्रकारों और छात्रों पर हमला किया गया।
इस हमले में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार रात यूनिवर्सिटी के शहीद जियाउर रहमान हॉल के बाहर हुई, जिसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी।
घायल पत्रकारों की पहचान आरिफुज्जमां कोरबान, जाहिदुल इस्लाम, नूर अहसान मृदुल और मैनुल इस्लाम राजू के रूप में की गई।