World
पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूटे बलोच लड़ाके, BLA के ताबड़तोड़ हमलों में 43 PAK सैनिक ढेर; कई घायल
डिजिटल डेस्क, बलूचिस्तान। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को दावा किया कि सात से 13 सितंबर के बीच पूरे बलूचिस्तान में किए गए 13 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 43 जवान और सरकार समर्थित डेथ स्क्वाड के सदस्य मारे गए और
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बलूचिस्तान। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को दावा किया कि सात से 13 सितंबर के बीच पूरे बलूचिस्तान में किए गए 13 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 43 जवान और सरकार समर्थित डेथ स्क्वाड के सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हुए।
बीएलए प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा कि ये आपरेशन्स बासिमा, खारन, पंजगुर, चगाई, टुम्प, सुराब, किला अब्दुल्ला, लासबेला, जिवानी और मशकेल में किए गए थे। इन हमलों के लक्ष्यों में पाकिस्तानी सेना के काफिले, चेकपोस्ट और निगरानी उपकरण, डेथ स्क्वाड सदस्य, कमर्शियल गाड़ियां, पुल और लिथियम निकालने का एक प्रोजेक्ट शामिल थे।


