डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एंथ्रोपिक के प्रमुख डारियो अमोदेई द्वारा एआई के विकास को धीमा करने की बात कहे जाने और एलन मस्क तथा ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन द्वारा इस विचार का समर्थन किए जाने के कुछ दिनों बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
हालांकि, नडेला एआई की दौड़ को पूरी तरह से रोकने की मांग नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, वह चाहते हैं कि इंडस्ट्री अपनी गति को इतना धीमा करे जिससे सुरक्षा तंत्रको सही तरीके से विकसित किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि तकनीक इंसानों के नियंत्रण से बाहर न जाए।