World
'तहस-नहस हुआ खार्ग द्वीप', ट्रंप ने AI वीडियो शेयर कर किया दावा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दो एआई वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में ईरान पर अमेरिकी सेना के हालिया हवाई हमलों को दिखाया गया है।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दो एआई वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में ईरान पर अमेरिकी सेना के हालिया हवाई हमलों को दिखाया गया है।
ट्रंप द्वारा साझा किए गए एक फुटेज में दावा किया गया है कि यह ईरान के प्रमुख तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर हो रही बमबारी का दृश्य है। गौरतलब है कि ट्रंप युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार इस द्वीप पर कब्जा करने या इसे नष्ट करने की चेतावनी दे चुके हैं।



