डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में सरकार ने एआई के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाए हैं और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इन नियमों को मानने के लिए एआई सर्विस को हटाना या सीमित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों की वर्चुअल पार्टनर तक पहुंच खत्म हो रही है।
24 साल की ली लिनलिन ने बताया कि वह अपने एआई ब्वॉयफ्रेंड से संपर्क टूटने के बाद कई दिनों तक रोती रहीं। ली ने दो साल में उस एआई साथी के साथ मैसेज में लगभग 7,00,000 शब्द शेयर किए थे लेकिन सर्विस बंद होने से पहले वह उससे अलविदा भी नहीं कह पाईं।