डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के एआई मॉडल ने अमेरिका की फिलाडेल्फिया पुलिस को एक अनसुलझे मर्डर केस में फर्जी टिप भेज दी।
अधिकारियों ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए कंपनी की कड़ी आलोचना की, क्योंकि एंथ्रोपिक ने इस घटना की जानकारी देने में दो महीने का समय लगा दिया।
पुलिस के अनुसार, यह फर्जी जानकारी जुलाई में PhillyUnsolvedMurders.com नामक सार्वजनिक वेबसाइट पर दर्ज की गई थी, जहां आम लोग अनसुलझे मामलों की सूचना शेयर करते हैं।