डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एंथ्रोपिक ने गुरुवार को यूजर द्वारा अपने AI सिस्टम क्लॉड के साथ क्रूर व्यवहार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एआई में चेतना होने या न होने को लेकर वैश्विक बहस तेज हो गई है।
सैन फ्रांसिस्को स्थित इस AI रिसर्च लैब ने अपनी उपयोग नीति को अपडेट करते हुए मॉडल्स के प्रति लगातार और बिना वजह अपमानजनक या क्रूर व्यवहार को प्रतिबंधित कर दिया है। नई नीति के अनुसार, ऐसे दुर्व्यवहार वाले संवादों को खुद समाप्त करने की क्लॉड की क्षमता ही इस नियम को लागू करने का मुख्य माध्यम रहेगी।