डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आमतौर पर जब सिलिकॉन वैली किसी जटिल तकनीकी समस्या में उलझती है, तो वह ज्यादा इंजीनियरों और प्रोग्रामरों को काम पर रखती है, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की होती है। लेकिन प्रमुख एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कुछ अलग रास्ता चुना।
कंपनी ने इस गंभीर सवाल पर विचार करने के लिए धार्मिक विद्वानों, दार्शनिकों और धर्मशास्त्रियों का एक विशेष सम्मेलन बुलाया कि वे असल में क्या बना रहे हैं और उसकी नैतिक सीमाएं क्या होनी चाहिए। इस मंथन में भारत के एक प्रमुख संन्यासी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।