डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता जितनी तेजी से हमारी दुनिया का हिस्सा बन रही है, उतनी ही तेजी से इसके भविष्य को लेकर दुनिया भर में गंभीर चिंताएं भी गहराने लगी हैं। अब चिंता की शुरुआत तब हुई जब हाल ही में एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने सीएनएन के जाने-माने एंकर एंडरसन कूपर को दिए एक इंटरव्यू में AI की इस तेज रफ्तार और इसके संभावित खतरों पर खुलकर बात की है।