डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया जानती है पाकिस्तान के हालात क्या हैं, इस बीच पाकिस्तान की खूब खिल्ली उड़ रही है। दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने अपनी यूनिफॉर्म को नया लुक देने के लिए नौ पाकिस्तानी डिजाइनरों के साथ मिलकर फैशन शो आयोजित किया।
लेकिन सोशल मीडिया पर यात्रियों की प्रतिक्रिया फैशन से कहीं ज्यादा एयरलाइन की पुरानी समस्याओं पर केंद्रित रही। लोग पूछ रहे हैं कि अब एसी तो ठीक से चलेगा?