World
'अपनी हरकतें सुधारें', रूसी तेल खरीदने पर भड़की ट्रंप की टीम; भारत पर पड़ेगा असर?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस के तेल व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को कड़ा संदेश दिया है। ट्रंप ने कहा, 'रूसी तेल और गैस पर निर्भरता कम करें, वरना अमेरिका से अभूतपूर्व आर्थिक प्रतिबंधों का
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस के तेल व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को कड़ा संदेश दिया है। ट्रंप ने कहा, 'रूसी तेल और गैस पर निर्भरता कम करें, वरना अमेरिका से अभूतपूर्व आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।'
अमेरिका ने भारत और चीन को दी चेतावनी
अमेरिकी कांग्रेस में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रिपब्लिकन सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने नई दिल्ली और बीजिंग को चेतावनी दी और कहा, 'बेहतर होगा कि अपनी हरकतें सुधारें। अपना तेल और गैस कहीं और से खरीदें। तुष्टीकरण कोई रणनीति नहीं है।'


