डिजिटल डेस्क, टेक्सस। अमेरिका के टेक्सस में पड़ोसी के घर में डकैती के दौरान तीन लोगों की गोली मारकर हत्या के दोषी व्यक्ति को इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई। यह इस साल राज्य में दी गई पांचवीं मौत की सजा है।
40 साल के लेजेम्स नार्मन को बुधवार को हंट्सविले की जेल में जहरीला इंजेक्शन दिया गया। उसे सैमुअल राबर्ट्स, टिफनी पीकॉक और सेल्सो लोपेज की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। ये तीनों एडना में रहते थे।