World
भारतीय मूल के व्यक्ति ने टेलर स्विफ्ट के पति को ठगा, अमेरिका में हुई 11 साल की जेल
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दर्जनों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के जुर्म में 11 साल की लंबी जेल की सजा सुनाई गई है। इस ठगी के शिकार लोगों
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दर्जनों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के जुर्म में 11 साल की लंबी जेल की सजा सुनाई गई है। इस ठगी के शिकार लोगों में अमेरिकी फुटबॉल स्टार और मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट के पति ट्रेविस केल्से भी शामिल हैं।
पूरे मामले को ऐसे समझिए कि 38 वर्षीय सिद्धार्थ जवाहर जो कि मूल रूप से भारतीय हैं। अमेरिकी अदालत ने उसे 11 साल की जेल की सजा सुनाई है और साथ ही ट्रेविस केल्से समेत अन्य निवेशकों को कुल करीब 260 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा देने का आदेश दिया है।


