World
बलोच लड़ाकों ने ली 43 पाक सैनिकों की जान, शहबाज सरकार को दे दी आखिरी वॉर्निंग
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले हफ्ते बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए। संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए
-1789615435171.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले हफ्ते बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए। संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को मार गिराया।
BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि बेसिमा, खारान, पंजगुर, चगाई, सुराब, किला अब्दुल्ला और अवारां में सड़क जाम करने और टारगेटेड हमले करने जैसे ऑपरेशन चलाए गए। इन जगहों पर पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया।


