World
एआई की गति घटाने की अपील से मार्क जुकरबर्ग ने बनाई दूरी, बोले- तकनीक को सुरक्षित बनाएं
एपी, न्यूयॉर्क । मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि प्रत्येक एआई कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी तकनीक को सुरक्षित बनाएं। इस बयान के साथ ही उन्होंने उस अपील से दूरी बना ली है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने एआई
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

एपी, न्यूयॉर्क। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि प्रत्येक एआई कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी तकनीक को सुरक्षित बनाएं। इस बयान के साथ ही उन्होंने उस अपील से दूरी बना ली है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने एआई को उन्नत बनाने की गति समन्वित रूप से घटाने की मांग की है।
जुकरबर्ग ने इंटरनेट मीडिया पर यह बयान पोस्ट किया है। इससे पहले एआइ कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई ने एक प्रस्ताव रखा, जिसका ओपनएआइ के सैम आल्टमैन और स्पेसएक्सएआई के एलन मस्क समेत टेक दिग्गजों ने समर्थन किया है। उन्होंने एआई विकास की रफ्तार को धीमा करने की जरूरत बताई है।


