डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच सऊदी अरब के मिसाइल डिफेंस सिस्टम कम पड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब ने फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र से हवाई रक्षा सहायता मांगने की अपील की है।
दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सऊदी अरब हूती और अन्य ईरान समर्थित समूहों के मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए सहयोगियों से मदद मांग रहा है।