डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस के खिलाफ व्यापक प्रतिबंधों वाला विधेयक पारित कर दिया। इससे राष्ट्रपति ट्रंप को रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों (जिनमें भारत भी शामिल है) पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा।
‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक इस विधेयक को 262-159 के बहुमत से मंजूरी मिली। अब यह राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाएगा, जिनसे इस पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। सीनेट ने पहले ही 7 अगस्त को 86-11 के बहुमत से इसे पारित कर दिया था।