World
पिघल रहे हैं धरती के दोनों ध्रुव... ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका से 'गायब' हो गई 12 लाख करोड़ टन बर्फ
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। हाल ही में विज्ञान पत्रिका 'साइंटिफिक डेटा' में छपी एक बड़ी और चौंकाने वाली वैज्ञानिक रिपोर्ट ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दशकों में हमारी धरती
लेखक Shubham Kumar32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। हाल ही में विज्ञान पत्रिका 'साइंटिफिक डेटा' में छपी एक बड़ी और चौंकाने वाली वैज्ञानिक रिपोर्ट ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दशकों में हमारी धरती तेजी से गर्म हो रही है, जिसका सबसे बुरा असर पोलर रीजन यानी उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर पड़ रहा है।
रिपोर्ट की बातों को ऐसे समझा जा सकता है कि साल 1979 से लेकर अब तक ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के ग्लेशियरों से 12.5 ट्रिलियन टन यानी करीब 11.3 लाख करोड़ मीट्रिक टन बर्फ पिघल चुकी है। यह बर्फ इतनी ज्यादा है कि अगर इसे पूरे अमेरिका महाद्वीप पर फैला दिया जाए, तो वहां 5 फीट गहरी बर्फ की चादर बिछ जाएगी।


