पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के जोमसोम-मुक्तिनाथ कॉरिडोर पर बुधवार को एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मिनीबस मुस्तांग जिले के मुक्तिनाथ मंदिर से अपर मुस्तांग जाते समय कागबेनी की ओर जा रही थी, तभी पलट गई।
इस घटना में दिल्ली के रहने वाले 68 वर्षीय वेदपाल शर्मा और 11 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे।