डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला यात्री ने बीच हवा में अपने सारे कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करने लगीं।
बता दें कि यह घटना शुक्रवार 11 सितंबर की रात करीब 9 बजे के बाद की है। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1779 ने बाल्टीमोर/वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान अपने तय समय से लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई थी।