World
सूडान के वेस्ट कोर्डोफान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, खार्तूम। सूडान के वेस्ट कोर्डोफान में सोने की खदान ढहने से रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। सूडान अफ्रीका में सोना पैदा करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है, लेकिन यहां ज्यादातर सोना खतरनाक पारंपरिक तरीकों
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, खार्तूम। सूडान के वेस्ट कोर्डोफान में सोने की खदान ढहने से रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। सूडान अफ्रीका में सोना पैदा करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है, लेकिन यहां ज्यादातर सोना खतरनाक पारंपरिक तरीकों से निकाला जाता है और बाद में देश से बाहर तस्करी कर दिया जाता है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दूर-दराज इलाके में इतनी ज्यादा मौतें इसलिए हुईं, क्योंकि वहां बने अस्थायी कुओं में सुरक्षा के इंतजाम या बचाव के उपकरण नहीं थे। वेस्ट कोर्डोफान पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के कंट्रोल में है, जिनके लिए सोने की माइनिंग कमाई का एक अहम जरिया है।


