डिजिटल डेस्क, काहिरा। यमन के ज्यादातर हिस्से पर काबिज हूती विद्रोहियों ने पिछले एक दशक के दौरान कई बार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के भीषण हमलों का सामना किया है, लेकिन इस सशस्त्र संगठन के हालिया कदमों से जाहिर होता है कि वह इन हमलों से कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर बनकर उभरा है।
उसने इस समय सऊदी अरब की नाक में दम कर रखा है। ईरान समर्थित हूती के हमलों के चलते लाल सागर के रास्ते तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ईरान युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आपूर्ति पहले से ही बाधित है।