World
गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के लिए पीएमएल-एन के उम्मीदवार बने नजीब नकी खान
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बुधवार को गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डॉ. नजीब नकी खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह चुनाव 24 सितंबर को होगा और उसी
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बुधवार को गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डॉ. नजीब नकी खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह चुनाव 24 सितंबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।
पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा, 'पीएमएल-एन के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने नकी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है और उन्हें इस पद के लिए अपने नामिनेशन पेपर जमा करने का निर्देश दिया है।' खान के चुनाव जीतने की पूरी संभावना है, क्योंकि हाल ही में चुनी गई असेंबली में पीएमएल-एन के पास स्पष्ट बहुमत है।


