World
यूरोपीय संघ का बड़ा कदम: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक का प्रस्ताव
डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने बुधवार को 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, बड़ी उम्र के किशोरों
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने बुधवार को 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, बड़ी उम्र के किशोरों के लिए इन प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर उम्र के अनुसार सीमाएं और सुरक्षा उपाय लागू करने की योजना है।
यूरोपीय संघ की वार्षिक स्टेट आफ द यूरोपियन यूनियन भाषण में वान डेर लेयेन ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन नुकसान और अत्यधिक आकर्षक फीचर्स से बचाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की तस्वीरों का एआई के जरिए गलत तस्वीरों में इस्तेमाल भी गंभीर चिंता का विषय है।


