World
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: बलूच जनजातीय नेता के शिविर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत
पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बलूच जनजातीय नेता द्वारा स्थापित शिविर पर अज्ञात बंदूकधारियों के भारी हथियारों से किए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग मारे गए।
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बलूच जनजातीय नेता द्वारा स्थापित शिविर पर अज्ञात बंदूकधारियों के भारी हथियारों से किए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग मारे गए।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता मीर शफीक मेंगाल हमले के समय खुजदार जिले के शिविर में मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्वेटा-कराची हाईवे के पास अरांजी क्षेत्र में शिविर के सुरक्षा चेकपाइंट पर गोलीबारी की।


