World
चीन ने दक्षिण-पश्चिमी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए खोली पिंगलू नहर, आसियान देशों तक बढ़ेगी पहुंच
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने बुधवार को 10.75 अरब डॉलर की लागत से निर्मित पिंगलू नहर का उद्घाटन किया। इससे देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को समुद्री मार्ग से जोड़ने के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया, विशेषकर आसियान देशों के साथ व्य
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने बुधवार को 10.75 अरब डॉलर की लागत से निर्मित पिंगलू नहर का उद्घाटन किया। इससे देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को समुद्री मार्ग से जोड़ने के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया, विशेषकर आसियान देशों के साथ व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
134.2 किलोमीटर लंबी यह नहर नाननिंग को बेइबू खाड़ी से जोड़ती है। यह न्यू इंटरनेशनल लैंड-सी ट्रेड कॉरिडोर का हिस्सा है, जो चीन के आंतरिक क्षेत्रों को आसियान और अन्य वैश्विक बाजारों से जोड़ता है। नहर पारंपरिक जलमार्गों की तुलना में यात्रा दूरी 560 किलोमीटर से अधिक कम करेगी और लॉजिस्टिक्स लागत में 18 से 30 प्रतिशत तक कमी आने की उम्मीद है।


