डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों के हमले में तेजी आने के बाद सऊदी अरब ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को मक्का में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। इस्लामिक पवित्र शहर के निवासियों को संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की गई। हालांकि बाद में इस अलर्ट को हटा लिया गया।
बुधवार को सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को पवित्र शहर के ऊपर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया। सऊदी अधिकारियों ने दो पवित्र मस्जिदों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को अति संवेदनशील बताया। हूती विद्रोहियों ने मक्का को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है।