डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तबीयत को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सामने आती हैं। एक बार फिर शी चिनफिंग की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
शी चिनफिंग 12-13 सितंबर के बीच भारत में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) में शामिल होने के लिए भारत आए थे। वे नई दिल्ली में एक दिन ही रुके, इस बात को लेकर भी चिनफिंग के आलोचक सवाल कर रहे हैं।