World
‘आंखों पर पट्टी बांधकर मुक्के खाने जैसा', ईरान के हमलों के बाद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर तबाही की तस्वीरें आईं सामने
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी मीडिया हाउस 'CBS News' को कुछ विशेष और नई तस्वीरें हाथ लगी हैं, जिनसे
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी मीडिया हाउस 'CBS News' को कुछ विशेष और नई तस्वीरें हाथ लगी हैं, जिनसे इन हमलों में अमेरिकी ठिकानों को हुए भारी नुकसान की असलियत का पता चलता है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तस्वीरें मुहैया कराने वाले अमेरिकी सैनिकों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस विनाशकारी नुकसान की पूरी सच्चाई अब तक अमेरिकी जनता से छिपाई गई थी।


