डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की है।अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब की यात्रा को लेकर लेवल-3 एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों से वहां की यात्रा पर फिर से विचार करने को कहा है।
बता दें कि ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी यह चेतावनी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार दागे जा रहे ड्रोन्स और मिसाइलों के बाद आई है।