World
गाजा में बमबारी के बाद गिरी सात मंजिला इमारत, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा मलबे में दबे
डिजिटल डेस्क, यरूशलेम। गाजा शहर में रातभर बम-धमाके होते रहे, जिससे सात-मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर 20 फलस्तीनियों की मौत हुई है, जिनमें पांच बच्चे हैं।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरूशलेम। गाजा शहर में रातभर बम-धमाके होते रहे, जिससे सात-मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर 20 फलस्तीनियों की मौत हुई है, जिनमें पांच बच्चे हैं।
सात मंजिला यह इमारत 'तल अल-हवा' इलाके में गिरी। मलबे के नीचे अभी भी 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।
इस बिल्डिंग में करीब 10 परिवार रह रहे थे। इमारत गिरने से 14 लोग घायल हो गए, जबकि बचाव कर्मी जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे रहे।


