डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अंतरिक्ष अब आधुनिक युद्ध का नया और खतरनाक मोर्चा बन कर सामने आ रहा है। हाल ही में पहली बार अमेरिका ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने पृथ्वी की कक्षा में स्पेस कंट्रोल हथियार तैनात कर रखे हैं जो अभी पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे हैं।
हालांकि सैन्य उपकरण लंबे समय से वायुमंडल के बाहर तैनात किए जाते रहे हैं, लेकिन ये पहली बार है जब किसी हथियार को कक्षा में रखने की बात मानी गई है। इसके साथ ही रूस और चीन जैसे देश भी इसी तरह की तकनीकों पर तेजी से काम कर रहे हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर "स्टार वॉर्स" यानी अंतरिक्ष में हथियारों की एक नई होड़ को जन्म दे दिया है। लेकिन इन सबके बीच सवाल ये है कि इन उभरते स्टॉर वॉर्स में भारत कहाँ खड़ा है और क्या उसके पास दुश्मन के सैटेलाइट को गिराने की क्षमता है?