एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक विधेयक पर वोट करने जा रहा है, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रविधान है। एक प्रस्तावित संशोधन में भारत का नाम भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।
यह विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ है। सीनेट ने पिछले महीने 86-11 के बहुमत से इसे पारित कर दिया था। अब यह हाउस के सामने है। हाउस रूल्स कमेटी ने इसे विचार के लिए आगे बढ़ा दिया है।