डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।  शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा। एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।