डिजिटल डेस्क, हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में एक घर में बुधवार तड़के आग लग गई। ये हादसा रिहायशी इलाके में चार मंजिला घर में हुआ। इस आग में झुलसकर पांच लोगों की मौत हो गई है।
हनोई पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर बताया कि आग पर सुबह करीब 2:30 बजे (मंगलवार 1930 GMT) काबू पा लिया गया और 15 मिनट बाद उसे पूरी तरह बुझा दिया गया।
हनोई में चार मंजिला इमारत में लगी आग
हनोई के बीचों-बीच वान काओ स्ट्रीट के पास एक तंग गली में स्थित इस घर में चार मंजिलें थीं और हर मंजिल का एरिया लगभग 60 वर्ग मीटर था।