रॉयटर, कोपेनहेगेन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप का माहौल गरमा रहा है। रूस के टीयू 95 बमवर्षक विमानों ने जहां इलाके में गश्त की और नाटों के लड़ाकू विमानों ने उनका पीछा किया, वहीं बाल्टिक सागर के ऊपर आकाश में डेनमार्क के सैन्य हेलीकॉप्टर पर रूसी युद्धपोत ने चेतावनी स्वरूप फ्लेयर फायर किए।
डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने इस घटना को रूसी आक्रामकता का नतीजा बताया। सरकार ने रूसी राजदूत को तलब कर विरोध जताया है।