World
'हमारे पिता को धीरे-धीरे मारा जा रहा है', इमरान खान के बेटे बोले- उनसे व्यक्तिगत बदला ले रहे हैं आसिम मुनीर
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई सालों से पाकिस्तान के जेल में बंद हैं, तमाम कोशिशों के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं सके हैं। वहीं, अब इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई सालों से पाकिस्तान के जेल में बंद हैं, तमाम कोशिशों के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं सके हैं। वहीं, अब इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर बड़े आरोप लगाए हैं।
जेल में बंद पूर्व पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर अपने पिता के खिलाफ व्यक्तिगत बदला लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके पिता की स्थिति मानसिक और शारीरिक यातना के समान है।


