World
सुबह की नींद खुली और नौकरी चली गई: ऑरेकल के एक ईमेल ने छीन ली सैकड़ों कर्मचारियों की रोजी-रोटी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज ऑरेकल ने 14 सितंबर को फिर से नौकरियों में कटौती शुरू की। प्रभावित कर्मचारियों को सुबह करीब 6 बजे कंपनी की ओर से ईमेल मिला, जिसमें कहा गया कि उनकी भूमिका समाप्त कर दी गई है और आज उनका आ
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज ऑरेकल ने 14 सितंबर को फिर से नौकरियों में कटौती शुरू की। प्रभावित कर्मचारियों को सुबह करीब 6 बजे कंपनी की ओर से ईमेल मिला, जिसमें कहा गया कि उनकी भूमिका समाप्त कर दी गई है और आज उनका आखिरी वर्किंग डे है।
यह प्रक्रिया मार्च में हुई छंटनी की तरह ही रही। करीब सुबह 4 बजे (ईस्टर्न टाइम) लॉगिन काम करना बंद हो गए, 5 से 5:30 बजे के बीच स्लैक अकाउंट डिसकनेक्ट हुए और ऑफिस के बैज भी फेल हो गए। इसके बाद 6 बजे वह ईमेल आया, जिसका कर्मचारियों को निकालने की बात कही गई थी।


