डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने मंगलवार को अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने को लेकर अमेरिकी की आलोचना की। चीन ने वाशिंगटन से इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने से रोकने और अंतरिक्ष को संभावित युद्ध का मैदान बनाने के खिलाफ चेतावनी दी।
यह बयान अमेरिकी वायु सेना सचिव ट्रॉय मेनक के सार्वजकिन रूप से यह स्वीकार करने के एक दिन बाद आया है कि अमेरिका के पास 'ऑन-ऑर्बिट स्पेस कंट्रोल हथियार' हैं, जो अमेरिकी सेनाओं को दुश्मन की कार्रवाई से बचने में सक्षम हैं।