डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के बारे में FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट्स में एक नई जानकारी सामने आई है।
मैथ्यू क्रूक्स वही 20 साल का बंदूकधारी था जिसने जुलाई 2024 में एक कैंपेन रैली के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की थी।