डिजिटल डेस्क, विलनियस। नाटो के एक लड़ाकू विमान ने मंगलवार आधी रात के कुछ ही समय बाद लिथुआनिया में एक ड्रोन को मार गिराया है। लिथुआनिया के राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है। संकट प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि इस ड्रोन ने संभवतः बेलारूस की तरफ से हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।
इसे देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कौनास के करीब दक्षिणी लिथुआनिया के प्रात्कुनई गांव के पास मार गिराया गया। प्रवक्ता के अनुसार, ड्रोन कहां से आया था, इसकी सटीक जानकारी अभी जुटाई जा रही है। इस घटना से पहले राजधानी विलनियस और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन अलर्ट भी जारी किया गया था।