डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। यूएस स्पेस फोर्स ने पहली बार यह माना है कि अमेरिका ने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। इस तरह की आक्रामक क्षमताएं होने की बात उसने पहली बार स्वीकार की है।
यूएस एयर फोर्स के सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने कहा कि दुश्मन ताकतों से अमेरिकी फोर्स की सुरक्षा के लिए ऑर्बिट में मौजूद (अंतरिक्ष में तैनात) हथियार जरूरी थे। यह चीन और रूस को दी गई एक साफ चेतावनी थी।