World
हूती का सऊदी अरब के एयरबेस पर बड़ा हमला, कच्चे तेल में 3% से ज्यादा का उछाल; आपूर्ति पर भी पड़ा असर
रॉयटर्स, दुबई। अरब देशों की ईरान के साथ सोमवार को ओमान में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। इस बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध और हूती लड़ाकों की आक्रामकता पर बात होनी थी। इस बीच यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के सीमा के नजद
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

रॉयटर्स, दुबई। अरब देशों की ईरान के साथ सोमवार को ओमान में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। इस बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध और हूती लड़ाकों की आक्रामकता पर बात होनी थी। इस बीच यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के सीमा के नजदीक स्थित हामिस मुशैत वायुसेना अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है।
इस हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के गोदामों को निशाना बनाया गया है। हूती के हमले में क्षतिग्रस्त हुई ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन से जल्द आपूर्ति शुरू होने की संभावना नहीं है।


