World
न्यूयॉर्क सबवे की पटरी पर बैठे थे भारतीय मूल के युवक-युवती, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रविवार तड़के न्यूयॉर्क शहर के एक सबवे स्टेशन पर भारतीय मूल के दो युवाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले दोनों को पटरियों पर बैठे देखा गया था।
लेखक Digital Desk26K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रविवार तड़के न्यूयॉर्क शहर के एक सबवे स्टेशन पर भारतीय मूल के दो युवाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले दोनों को पटरियों पर बैठे देखा गया था।
न्यूयॉर्क डेली न्यूज के अनुसार, 24 वर्षीय मल्लिका चित्रे और नवम कौल डाउनटाउन मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन के ट्रैक पर थे, जब तड़के लगभग 3:15 बजे नंबर 4 ट्रेन उनकी ओर आई।


