रॉयटर्स, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसकी सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास एआई कंपनियों को काबू में रखने और उनकी निगरानी के लिए पहले से ही पर्याप्त कानूनी और नियामकीय व्यवस्था है। ट्रंप ने यह भी चेताया कि एआई के विकास को लेकर लगातार आशंकाएं जताने से इसका फायदा चीन को हो सकता है।