डिजिटल डेस्क, फिनलैंड। आर्कटिक की बर्फ जितनी तेजी से पिघल रही है, यह इलाका उतनी ही तेजी से दुनिया की बड़ी शक्तियों के लिए रणनीतिक महत्व का केंद्र बनता जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन ने जहां नए समुद्री रास्तों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच की संभावनाएं बढ़ाई हैं, वहीं रूस की सैन्य गतिविधियों, चीन की बढ़ती कारोबारी दिलचस्पी और महत्वपूर्ण समुद्री ढांचे की सुरक्षा को लेकर यूरोप की चिंता भी बढ़ी है।