World
10 फीट ऊंची लहरों की चपेट में आई इंडोनेशियाई फेरी, 129 लोगों का अबतक नहीं चल सका पता
एपी, बंजरमासीन। इंडोनेशियाई में फेरी के डूबने के बाद लापता लोगों की सोमवार को तलाश तेज कर दी। हालांकि लापता 129 लोगों का अबतक पता नहीं चल पाया है। एक दिन पहले जावा सागर में खराब मौसम के कारण फेरी पलटने से छह यात्रियों की
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

एपी, बंजरमासीन। इंडोनेशियाई में फेरी के डूबने के बाद लापता लोगों की सोमवार को तलाश तेज कर दी। हालांकि लापता 129 लोगों का अबतक पता नहीं चल पाया है। एक दिन पहले जावा सागर में खराब मौसम के कारण फेरी पलटने से छह यात्रियों की मौत हो गई और 129 लोग लापता हो गए।
'वर्को ट्रांसपोर्ट-8' में 240 से अधिक लोग सवार थे। यह पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजरमासिन जा रही थी, तभी इसके कप्तान ने मदद के लिए काल किया। उन्होंने बताया कि फेरी समुद्र में 10 फीट तक ऊंची लहरों के बीच एक तरफ झुक रहा था। रविवार तड़के करीब दो बजे फेरी से संपर्क टूट गया और यह बंजरमासिन से करीब 148 किलोमीटर दूर जावा सागर के मसालेंबो इलाके में पलट गया है।


